HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. पूरन शर्मा को श्रद्धाजंलि

अल्मोड़ा: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. पूरन शर्मा को श्रद्धाजंलि

ADVERTISEMENTS

👉 भाजपा, कांग्रेस व उपपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा के निधन पर यहां भाजपा एवं कांग्रेस के कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री एवं उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर भाजपा के अल्मोड़ा नगर मंडल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा की यहां सांसद कार्यालय में शोकसभा हुई। जिसमें दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। शोक सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, बाल आयोग के सदस्य अजय वर्मा, नमो एप के संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर उपाधयक्ष सौरभ वर्मा, चंदन रावत, जगत भट्ट, नगर मंत्री दिशांत पवार, रमेश मेर, नगर मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, धीरज बोरा, चिराग बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूरन शर्मा के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, राजेंद्र बाराकोटी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, दीवान सतवाल, सुनील कर्नाटक, परितोष जोशी, मनोज पाठक, दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा, प्रीति बिष्ट, दीपा शाह, निर्मल रावत, दीप डांगी, सहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मदन डांगी, वैभव पांडे, धीरज गैलाकोटी, पूरन रौतेला आदि कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

इधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अल्मोड़ा ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री पूरन शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद लाल वर्मा ने कहा है कि स्व. पूरन शर्मा ने उत्तर प्रदेश सकार में पर्वतीय विकास मंत्री का दायित्व निभाया था और अपने इस मंत्रित्वकाल में उन्होंने उत्तराखंड में अनेक कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments