HomeUttarakhandAlmoraनंदादेवी मेला के दौरान वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से लगायें रोक

नंदादेवी मेला के दौरान वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से लगायें रोक

ADVERTISEMENTS

✒️ जनहित के विपरीत है अल्मोड़ा के नेताओं की मांग

👉 एलआर साह रोड में परेशान पैदल यात्री

🖋️ जोशी ने उठाई एलआर साह रोड में अव्यवस्था की समस्या

अल्मोड़ा। मां नंदादेवी महोत्सव के दौरान एलआर साह रोड पर वाहनों के आवागमन पर रोक हटाये जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने असंतोष जाहिर किया है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक हटाने का फैसला जन हित के वि​परीत अल्मोड़ा के नेताओं के दबाव में लिया गया है।

भुवन जोशी ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा मे मां नंदा देवी महोत्सव की धूम है। इस बीच यातायात को लेकर लोगों मे भी खूब बहस हो रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व में पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र में वाहनो के परिचालन पर रोक लगा दी थी। पुलिस का यह फैसला कुछ जनप्रतिनिधियों को रास नही आया और भाजपा और कांग्रेस के नेताओ के दवाब में उन्होंने अपना निर्णय ही बदल दिया।

जनहित में ध्यान ना देकर एलआर साह रोड में दुपहिया वाहनों के लिए यातायात सुचारु कर दिया, जबकि यह रोड बहुत ही संकरी है। यातायात के कारण पैदल चल रहे मेला दर्शनार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पैदल यात्रियों की मांग है कि मेला अवधि मे वाहनों के परिचालन में एलआर साह रोड मे रोक लगाई जाए, क्योंकि यातायात व्यवस्था आम जन के लिए सर दर्द बनी हुई है। लोगों को वाहनों से ठोकरें लग रही हैं पैदल यात्रियों का कहना है कि एक तो सड़क की कम चौड़ाई है। ऊपर से सड़क पार्किंग बन गई है। कहीं एक तरफ कहीं—कहीं दोनों तरफ दुपहिया वाहन खड़े हैं। लोग डर:डर कर चल रहे हैं। हालांकि पुलिस टीम और होमगार्ड इस पर लगातार नजर लगाये हैं।

अल्मोड़ा का नंदादेवी मेला

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments