HomeUttarakhandAlmoraलखनऊ के गोमती नगर में मिला 06 साल पहले अल्मोड़ा से गुम...

लखनऊ के गोमती नगर में मिला 06 साल पहले अल्मोड़ा से गुम हुआ बालक

👉 पुलिस ने परिजनों को सौंपा घर का चिराग

सीएनई रिपोर्टर लखनऊ/अल्मोड़ा। गत दिनों लखनऊ के गोमतीनगर में एक गुमशुदा बालक मिला। जो कि विगत छह सालों से अपने परिजनों से बिछड़ चुका था। पुलिस जांच में मालूम चला कि बालक अल्मोड़ा के चौखुटिया का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 02 नवंबर, 2022 को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि माह अगस्त 2017 में उनका पुत्र घर से बिना बताए कहीं चले गया था। जिसकी काफी ढूढ़खोज करी, लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया है।

परिजनों ने कहा कि वह बहुत आस लेकर पुलिस के पास आए हैं। जिस पर थाना चौखुटिया में गुमशुदगी दर्ज करने के उपरांत एफआईआर पंजीकृत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष चौखुटिया को गुमशुदा लड़के को बरामद करने के निर्देश दिये गये। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की बरामदगी हेतु लगातार ढूढ़खोज जारी रखी गई।

लखनऊ के गोमती नगर में मिला

ठोस सुरागरसी-पतारसी से सर्विलांस सेल की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा के परिजनों की उम्मीद पर पुलिस खरा उतरी। 12 सितंबर, 2023 को उनके पुत्र को गोमतीनगर लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसके बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।

लखनऊ के गोमती नगर से गुम हुए पुत्र को 6 वर्ष पश्चात सकुशल पाकर परिजनों की आंखें खुशी से भर आई और उनके द्वारा चौखुटिया पुलिस के कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृज मोहन भट्ट, प्रभारी चौकी मासी, थाना चौखुटिया व कांस्टेबलन इंदर कुमार, साइबर सेल अल्मोड़ा शामिल रहे।

हल्द्वानी : SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने संभाला कार्यभार

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments