HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने संभाला कार्यभार

हल्द्वानी : SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने संभाला कार्यभार

हल्द्वानी समाचार | नैनीताल जिले के नवांगन्तुक एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा (SSP Nainital Prahlad Narayan Meena IPS) ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा वर्ष 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं तथा इससे पूर्व एसपी रूद्रप्रयाग, एसएसपी अल्मोड़ा, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय, पुलिस अधीक्षक सीआईडी हल्द्वानी एवं पुलिस अधीक्षक सर्तकता अधिष्ठान हल्द्वानी के पद पर नियुक्त रह चुके हैं।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों बैठक लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सभी प्रभारियों को अपने अधिनस्थों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने एवं सभी पुलिस अधि./कर्मगणों को साथ लेकर टीम वर्क के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो गलत काम करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जायेगा, जिसके लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। जनपद नैनीताल पुलिस पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

युवाओं को नशे के मकड़जाल में फंसने से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा वर्तमान में ड्रग्स, साईबर ठगी, महिला सुरक्षा एक चुनौती का विषय है ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही की जाए। साईबर ठग आमजन मानस की जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं, साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेगें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments