Earthquake in Uttarkashi | उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किये गए। यह झटके जनपद मुख्यालय तथा मनेरी क्षेत्र में शाम 4:56 बजे महसूस हुए। भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप से किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
ADVERTISEMENTS
वहीं आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 थी और भूकंप का केंद्र भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत सिल्ला गांव के जंगलों में था। फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं है। उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है और जोन-5 में आता है।