HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में आपरेशन कामधेनु बेअसर, जहां-तहां घूम रहे टैग लगे गौवंशीय पशु

अल्मोड़ा में आपरेशन कामधेनु बेअसर, जहां-तहां घूम रहे टैग लगे गौवंशीय पशु

✒️ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
📌 गायों को आवारा छोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग

CNE ALMORA. आवारा गायों पर नियंत्रत व अंकुश लगाये जाने के लिये सरकार द्वार टैग लगाने की योजना बनाई गई। पर इसके बाद भी सेकड़ों टैग लगे जानवर (गाय/बैल) बाजारों मे घूम रहे हैं। इस पर सवाल उठाते हुए अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENTSAd

ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार द्वारा प्रदेश मे आपरेशन कामधेनु चलाने की बात कही जा रही है। पर अल्मोड़ा जनपद में आपरेशन कामधेनु का कहीं भी कोई असर नही है। अल्मोड़ा की बाजारों व सड़कों में टैग लगी गायें जहां-तहां घूम रही हैं।
इसके अलावा सांड, आवारा कुत्ते और बंदरों का आतंक भी लगातार बढ रहा है। उन्होंने नगर पालिका, पशुपालन विभाग, पुलिस विभाग से अनुरोध किया है कि ये तीनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर टैग लगी गायों को बाजारों मे छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त और निरन्तर कार्यवाही करें। जिससे कि बाजारों व सड़कों में वाहनों व आम लोगों को चलने में सुविधा हो सके।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवारा पशुओं को नियन्त्रित करने के कई उपाय किये जा रहे हैं पर ये उपाय धरातल में नहीं दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन को इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर इन गौ स्वामियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जाने की जरूरत है। इस मामले को वे मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे। यदि जरूरत पड़ी तो शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।

इस पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने आश्वासन दिया कि गायों मालिको पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। पालिका अध्यक्ष ने कुत्तों की समस्या के निराकरण के लिए सरकार ने बंधियाकरण के लिए कुछ संस्थाए चिन्हित की हैं। पर बार-बार विज्ञापन देने पर भी चिन्हित संस्थाओं के आगे ना आने पर संबंधित विभागों को संस्थओं के लाइसेंस निरस्त करने चाहिए। ज्ञापन देने वालो में संजय पाण्डे, भुवन चंद्र जोशी, देव सिंह टंगड़िया, सभासद मनोज जोशी, सभासद अमित शाह (मोनू) और सभासद दीपक वर्मा आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments