पुलिस विभाग से इन 02 को मिलेगा सम्मान, जानिए इनके विशिष्ट कार्य

📌 स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पदक सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तराखंड द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर किये जायेंगे।…

अल्मोड़ा पुलिस के इन 02 उपनिरीक्षकों को मिलेगा सम्मान
📌 स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पदक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तराखंड द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर किये जायेंगे। सम्मान के लिए अल्मोड़ा पुलिस के एक उप निरीक्षक व महिला आरक्षी का चयन हुआ है। इनमें दन्या के थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह और कोतवाली रानीखेत से महिला कांस्टेबल रीनू गौतम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा, उत्तकृष्ट सेवा व विशिष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस, 2023 के अवसर पर विशिष्ट कार्य के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह हेतु अल्मोड़ा पुलिस के उप निरीक्षक जसविन्दर सिंह, थानाध्यक्ष दन्या व महिला आरक्षी रीनू गौतम को चयनित किया गया है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य के लिए दोनों पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जायेगा। एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु द्वारा पदक/सम्मान चिन्ह हेतु चयनित दोनों पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी गयी।

जानिए इनके विशिष्ट कार्य का विवरण-

एसआई जसविन्दर सिंह (थानाध्यक्ष दन्या) – गत 02 जून, 2023 को सुवाखान के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें घायल यात्री फंसे होने की सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह हमराही पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल सुवाखान से चलनीछीना मार्ग पर वाहन अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। वाहन में एक दम्पति व उनके तीन बच्चे घायल होकर फंसे हुए थे। थानाध्यक्ष दन्या द्वारा हमराही कर्मचारीयों एवं स्थानीय जनता के सहयोग से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर दुर्गम मार्ग से काफी मेहनत मशक्कत से मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया। फिर उपचार हेतु नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलादेवी पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह द्वारा समय से घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को खाई से निकालकर शीघ्र उपचार हेतु चिकित्सालय पहुचाया। जिससे सभी घायलों की जीवन बचाया जा सका। उक्त कार्य की स्थानीय जनता व प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा भी सराहना की गई थी।

महिला कांस्टेबल रीनू गौतम (कोतवाली रानीखेत, अल्मोड़ा) – जनपद के कोतवाली रानीखेत में नियुक्त महिला आरक्षी रीनू गौतम की जनपद चम्पावत में मां पूर्णागिरि मेले में ड्यूटी थी। इस दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन कराने व भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। जिसकी मंदिर समिति व अधिकारीगणों द्वारा भी प्रशंसा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *