अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार कर रहा मरीज जमीन पर गिरा, हुई मौत

0
हरिद्वार : ड्यूटी के दौरान नर्स हुई लापता, शौचालय में मिला शव
सांकेतिक तस्वीर

नैनीताल समाचार | मृत्यु कब आ जाए इसका कुछ कहा नहीं जा सकता, ऐसा ही कुछ देखने को मिला है नैनीताल जिले के बीडी पांडे अस्पताल में यहां उपचार के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा मरीज बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल कर्मी व चिकित्सक उसे आपातकालीन कक्ष ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी सोबन राम सोमवार दोपहर उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल (B.D Pandey Hospital Nainital) पहुंचा था। फिजिशियन से जांच कराने के लिए पर्चा लगाकर कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करने लगा। अचानक वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। आपातकालीन कक्ष में उसकी ईसीजी समेत अन्य जांच की गई मगर तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

वरिष्ठ फीजीशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि प्रथमदृष्या मरीज की मौत का कारण हृदयाघात लग रहा है। उसके स्वजनों को बुलाकर शव सुपुर्द कर दिया गया है।

उत्तराखंड : जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत
ADVERTISEMENTS