HomeUttarakhandAlmoraVideo : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे आंशिक रूप से खुला, रूट डायवर्जन जारी

Video : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे आंशिक रूप से खुला, रूट डायवर्जन जारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 बीती रात से लगातार चल रहा मलबा हटाने का काम

✒️ जाम में फंसे वाहनों को निकाला, जारी है रूट डायवर्जन

✔️ मौके से सीएनई संवाददाता अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट। यहां अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे में करतियागाड़ पुल के पास मलबा आने से मार्ग अब भी बाधित है। बीती रात से निर्माण कंपनी द्वारा लगातार मार्ग को भारी मशीनों की मदद से खोलने के प्रयास जारी हैं। इस बीच पुलिस प्रशासन द्वारा यहां फंसे कुछ वाहनों को पास करवाया। हालांकि आंशिक रूप से मार्ग खोला गया, लेकिन रूट डायवर्जन अब भी जारी है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि गत रात्रि लगभग 10 बजे NH 109 भवाली-अल्मोड़ा मार्ग के मध्य क्वारब चौकी से लगभग 2 किमी खैरना की ओर करतियागाड़ पुल के पास मुख्य मार्ग में भारी मलवा और भारी-भारी बोल्डर आ गए। जिस कारण यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया।

सूचना मिलने पर खैरना पुलिस व निर्माण कंपनी के लोग ग​त देर रात ही वहां पहुंच गए थे। समाचार लिखे जाने तक मौके पर पोकलैंड व जेसीबी की मदद से मार्ग को खोलने का कार्य प्रगति पर है। सीएनई संवाददाता ने बताया कि भारी बारिश के चलते पहाड़ से बोल्डर गिरने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।

एनएच के अपर सहायक अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि रूट अभी पूरी तरह से नहीं खोला जा सकता है। चूंकि यहां काफी काम अभी बाकी है। मौके पर उप जिलाधिकारी कोश्याकुटौली पारितोष वर्मा, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, निर्माण कंपनी के तय्यब खान, अरविंद गुप्ता, राजस्व उप निरीक्षक गौरव रावत, धनंजय असवाल व कई तहसील कर्मचारी तथा क्वारब पुलिस के जवान मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पिथौरागढ़ : लगातार बढ़ रहा काली नदी का जल स्तर, जारी हुई चेतावनी

Read More

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments