HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः श्रावणी मेले में नहीं चलेगी अराजकता और मनमानी

अल्मोड़ाः श्रावणी मेले में नहीं चलेगी अराजकता और मनमानी

ADVERTISEMENTS

👉 तैयारियां शुरू, डीएम विनीत तोमर ने जागेश्वर में ली बैठक
👉 मेले से पहले सभी इंतजामात पुख्ता करने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः प्रसिद्ध जागेश्वरधाम में 17 जुलाई से लगने वाले श्रावणी मेले की व्यवस्था संबंधी तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने मेले के दौरान अराजकता फैलाने, मनमानी करने व कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही आबकारी विभाग व खाद्य विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं कि वे सघन चेकिंग करेंगे, ताकि शराब की अवैध बिक्री/धंधा नहीं होने पाए और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होने पाए।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर जिलाधिकारी/अध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति विनीत तोमर ने आज जागेश्वर पहुंचकर टीआरसी में जनप्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों तथा पुजारियों के साथ बैठक की। जिसमें मेले को भव्य बनाने, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा श्रृद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं चौकस बनाने समेत अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अराजकता फैलाने वालों एवं मनमानी करने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले से पूर्व सभी तैयारियां पुख्ता कर ली जाएं। उन्होंने साफ सफाई को लेकर कहा कि सम्पूर्ण मेला अवधि में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। पर्याप्त मात्रा में मोबाइल टॉयलेट एवं कचरे का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जलापूर्ति, बिजली आपूर्ति तथा चिकित्सा व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि में लगातार चिकित्सक की तैनाती बनाए रखे। क्षेत्र में लगातार फॉगिंग, सेनिटाइजेशन करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। खाद्य विभाग एवं आबकारी विभाग को लगातार सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि होटल ढाबों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों, पुजारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को एक-एक कर सुना तथा सभी का समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान बैठक में विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर समिति नवीन चंद्र भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु , उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, जागेश्वर मंदिर समिति की प्रबंधक ज्योत्सना पंत, तहसीलदार बरखा जलाल, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, मंदिर के पुजारी, संबंधित अधिकारी, स्थानीय व्यापारी समेत अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments