HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंगः चौखुटिया से गुम नाबालिग लड़की नोएडा में आमिल के कब्जे से...

ब्रेकिंगः चौखुटिया से गुम नाबालिग लड़की नोएडा में आमिल के कब्जे से छुड़ाई

ADVERTISEMENTS

👉 आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लाई पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जनपद के चौखुटिया से गायब हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने नोएडा, उत्तर प्रदेश से आरोपी 21 वर्षीय युवक आमिल के कब्जे से छुड़ा लिया और आमिल को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

मामले के मुताबिक गत 05 जुलाई 2023 को जिले के चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से कहीं चले गई, लेकिन वापस नहीं आई। पुत्री को तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तलाश में जुट गई। इस मामले को लेकर गत दिवस चौखुटिया में लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में गठित टीमें गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश में जुट गई। लड़की की खोजबीन के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में यह टीमें गईं।

पुलिस टीमों ने साईबर सैल की मदद लेते हुए सुरागरसी-पतारसी की और यूपी व उत्तराखंड में कई जगह तलाशी अभियान चलाया। इसमें सफलता मिली और गत रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से आमिल पुत्र आबिद निवासी ग्राम शेखुपुरा, थाना भावनपुर, जिला मेरठ के कब्जे से नाबालिग बालिका को छुड़ा लिया और आमिल को गिरफ्तार कर लिया गया। साक्ष्यों के आधार पर थाना चौखुटिया में पंजीकृत अभियोग में आरोपी आमिल के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईपीसी की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी की उम्र 21 साल है।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, उप निरीक्षक देवेंद्र नेगी, अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व शंभू प्रसाद, कांस्टेबल राकेश भट्ट, मोहम्मद यामीन, इंद्र कुमार, बलवंत प्रसाद व महिला कांस्टेबल चम्पा शामिल रही।

ससुरालियों का तांडव देख पुलिस भी हैरान ! ग्राम प्रधान बहू की कर दी यह हालत

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments