HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज का स्वागत-अभिनंदन

अल्मोड़ा : साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज का स्वागत-अभिनंदन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

👉 लोक कलाकार महासंगठन ने किया सम्मानित

📌 गुमानी पंत साहित्यकार सम्मान मिलने पर हर्ष

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के प्रख्यात साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज को उत्तराखंड गौरव सम्मान, गुमानी पंत साहित्यकार सम्मान दिए जाने पर हर्ष की लहर है। लोक कलाकार महासंगठन उत्तराखंड द्वारा आज उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में त्रिभुवन गिरी महाराज को माल्यार्पण कर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने कहा कि गुमानी पंत पुरस्कार दिया जाना बहुत गौरव का सम्मान है। गुमानी पंत कुमाऊं के पहले साहित्यकार थे। उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हयात सिंह रावत ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा गर्व का विषय है। वरिष्ठ रंगकर्मी रमेश लाल ने कहा कि त्रिभुवन गिरी महाराज का सम्मान समस्त उत्तराखंड के साहित्यकारों व रंगकर्मियों का सम्मान है। संस्कार समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट ने कहा उन्होंने 1983 से हुक्का क्लब के रंगमंच से शुरुआत त्रिभुवन गिरी महाराज के सानिध्य में की थी।

सभासद राजेंद्र तिवारी ने कहा की लोक कलाकार महासंगठन की अच्छी पहल है। इस गौरव के पल को उन्होंने सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया है। आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक भास्कर शाह द्वारा कहा गया कि त्रिभुवन गिरी महाराज की लेखनी कुमाऊनी साहित्य के लिए वरदान साबित हो रही है।

रंगकर्मी दयानंद कठैत ने कहा साहित्य का विशाल वृक्ष त्रिभुवन गिरी महाराज से हमें सीखने का मौका मिलता है। कार्यक्रम का संचालन ललित मोहन बिष्ट एवं गोपाल सिंह चम्याल ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र तिवारी, अल्मोड़ा सहकारी बैंक के निदेशक एवं लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब के महासचिव विनीत बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, रमेश लाल, डॉ. हयात सिंह रावत, प्रकाश रावत, भास्कर शाह, नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा के सभासद राजेंद्र तिवारी, दयानंद कठैत, ललित मोहन बिष्ट, विजय चौहान, रोहित शाह, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand : आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन सस्पेंड

फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments