HomeAccidentBig Breaking - अल्मोड़ा : आग में झुलसी 12 साल की बालिका,...

Big Breaking – अल्मोड़ा : आग में झुलसी 12 साल की बालिका, हालत गंभीर, हल्द्वानी रेफर

सेवालय के 27 दिव्यांग बच्चों की भावुक कहानी
❤️ विशेष कहानी
▶ VIDEO
जब परिवार मजबूर हुए तो ‘सेवालय’ ने थामा हाथ…
27 बच्चों की भावुक कहानी — पूरी कहानी वीडियो में देखें

अल्मोड़ा। यहां एक बालिका अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग में झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।​
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पपरशैली निवासी रितिका मेहता (12 साल) पुत्री प्रताप सिंह अचानक घर के भीतर ही आग की तेज लपटों में घिर गई। जली हुई हालत में उसके परिजन व पड़ोस के लोग उसे अस्पताल लेकर आये, जहां डॉ. उषा ने बालिका की जांच की। उन्होंने बताया कि यह बालिका 55 प्रतिशत तक जल चुकी है तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिस कारण बेहदतर उपचार के लिए इसे 108 के माध्यम से हल्द्वानी के लिए कर दिया है। बताया जा रहा है कि बालिका पपरशैली के ही एक स्कूल में पढ़ती है तथा उसका एक भाई भी है। घर पर उसके माता—पिता के अलावा दादा—दादी भी हैं। यह बालिका कैसे और किन परिस्थितियों में इतना जल गई। इस बारे में उसके परिजन कुछ भी बता नही पा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बालिका की हालत नाजुक बनी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments