HomeBreaking Newsहल्द्वानी में लेडी डॉक्टर से दंपत्ति ने ठग लिए 30 लाख रुपये,...

हल्द्वानी में लेडी डॉक्टर से दंपत्ति ने ठग लिए 30 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी में ठगी। मेडिकल कंपनी में हिस्सेदारी के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने की चाहत में महिला चिकित्सक धोखाधड़ी का शिकार हो गई। आरोप है कि एक दंपत्ति ने उनसे पूरे 30 लाख रुपये ठग लिये। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी विहार मल्ली बमोरी निवासी डॉ. मधु किरण (Dr. Madhu Kiran) ने एसएसपी (SSP Pankaj Bhatt) से शिकायत की है। उनका कहना है कि वह स्वेतकेतु हेल्थ एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड संस्था (Swetketu Health And Infra Private Limited) चलाती हैं।

मामला मई 2022 का है। जब उनके पति डॉ. सुरेश बाबू (Star Diagnostic Centre) के परिचित अंकुश श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव (पति-पत्नी) से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने उन्हें कई कंपनियों का मालिक बताया और आगरा स्थित उनकी एक कंपनी के शेयर खरीदकर पार्टनर बनने का ऑफर दिया।

इस दंपत्ति ने उनका ऐसा ब्रेन वॉश किया कि वह झांसे में आ गई। जिसके बाद उन्होंने 25 लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाल दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने मशीनरी खरीदने की बात कहकर दो किस्तों में 05 लाख रुपये और ले लिए।

Video : यहां डॉक्टर साहब की क्लीनिक में घुस आया सांप, मचा हड़कंप

तहरीर में डॉ. मधु किरण ने बताया कि समय बीतने के साथ यह दंपत्ति एग्रीमेंट कराने से टालमटोल करते रहे। शक होने पर उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की। तब पता चला कि आरोपी अंकुश पहले से धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी है।

इधर शिकायत का एसएसपी पंकज भट्ट ने संज्ञान लिया। इधर शिकायतकर्ता का कहना है कि एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन जांच अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

भीमताल का उद्यान कार्यालय हुआ सीज, घाटालों की जांच को पहुंचे सचिव

अलकनंदा नदी किनारे बसा हुआ शहर गौचर के बारे में जाने | Gauchar
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments