Video : यहां डॉक्टर साहब की क्लीनिक में घुस आया सांप, मचा हड़कंप

❗ सभासद अमित साह ‘मोनू’ बने संकटमोचक, सुरक्षित रेस्क्यू सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां आज एक प्राइवेट डॉक्टर की क्लीनिक में सांप घुस आने से हड़कंप…

क्लीनिक में सांप

❗ सभासद अमित साह ‘मोनू’ बने संकटमोचक, सुरक्षित रेस्क्यू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां आज एक प्राइवेट डॉक्टर की क्लीनिक में सांप घुस आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सहयोग से सभासद अमित साह ‘मोनू’ ने साहस का परिचय देते हुए सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को यहां एलआर साह रोड में डॉ. एनएस चौहान मेडिकल एंड हार्ट सेंटर में एक सांप घुस आया। जिसके बाद डॉक्टर की क्लीनिक में हड़कंप मच गया।

इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष व सभासद अमित साह मोनू और महामंत्री अर्जुन बिष्ट को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद सभासद अमित साह ‘मोनू’ द्वारा वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम को उसके बारे में अवगत कराया।

जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिर सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। जिस पर हॉस्पिटल प्रशासन व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी द्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट चीमा और वन विभाग के वन बीट अधिकारी दिनेश सिंह रावत, नीरज नेगी चंदन सिंह आदि का आभार प्रकट किया गया।

किंग कोबरा (नागराज) : जितना शर्मीला उतना ही विषैला, जानिए कितना खतरनाक !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *