हल्द्वानी समाचार | यहां मुखानी थाना क्षेत्र में जिलाबदर बदमाश घर में आराम करता मिला। एसआई अनिल कुमार के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि गैंगस्टर राजू सागर को जिलाबदर किया गया है। अब तक उसे छह माह का समय पूरा नहीं हुआ है और वह शहर में घूम रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो राजू सागर घर में आराम करता मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




