HomeUttarakhandAlmoraचोरी की योजना बनाते दो धरे, अभद्रता करने वाले को उठा लाई...

चोरी की योजना बनाते दो धरे, अभद्रता करने वाले को उठा लाई पुलिस

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, सिपाही से साथ अभद्रता करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह दोनों चोरी की योजना बना रहे थे। एसआई संजीत राठौड़ के अनुसार रेलवे पटरी की झाडियों की आड़ छिपकर दो युवक परचून की दुकान का ताला तोड़तकर चोरी की योजना बना रहे थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस बीच वहां पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आसिफ उर्फ नन्दू निवासी जवाहर नगर वार्ड नम्बर 14 वनभूलपुरा, शिवम निवासी जवाहर नगर आरामशीन के पास वनभूलपुरा होना बताया। तलाशी में उसके कब्जे से आला नकब, प्लास पेचकस, एक चाबी का गुच्छा एवं टार्च बरामद हुए। आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।

वहीं एक अन्य घटना में एक युवक पर पुलिस के साथ अभद्रता का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि नैनीताल रोड तिकोनिया के पास एक युवक ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस के जवान के साथ भी आरोपी ने अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदि है, इससे पहले वह अपने घर में भी परिजनों से मारपीट कर आया था। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर दीपक रावत ने ली प्राधिकरण की बैठक, 35 प्रस्ताव में से 20 पर सहमति

चमोली में घूमने के लिए खास हैं 15 प्रमुख पर्यटन स्थल |Visit in Chamoli
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments