HomeBreaking Newsउत्तराखंड : महिला पर लोहे के सरिये से हमला, तोड़ डाली हाथ...

उत्तराखंड : महिला पर लोहे के सरिये से हमला, तोड़ डाली हाथ की हड्डी

ADVERTISEMENTS

📌 03 सगे भाईयों पर मुकदमा दर्ज

जसपुर/उधम सिंह नगर। घर से बाजार जा रही एक महिला पर कुछ युवकों ने गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि तीन भाईयों ने मिलकर उस पर लोहे के सरिये से हमला किया। जिसमें उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर में एक महिला ने तीन भाइयों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते लोहे की सरिया से मारपीट कर हाथ की हड्डी तोड़ने, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नई बस्ती निवासी मुन्नी ने कहा कि वह मोहल्ले के ही डॉक्टर की दुकान से वह दवाई लेने जा रही थी।

तभी इसी मोहल्ले के रहने वाले कक्कू ने उसको देखकर अश्लील गालिंया दी। फिर लोहे का सरिया उसके हाथ पर मारा, जिससे उसके हाथ की हड्डी टुट गयी। जब वह अपने बचाब के लिये भागने लगी तो कक्कू के बड़े भाई राजबब्बर व छोटे भाई बबलू ने भी उसको लात-घूसों से मारा। साथ ही अश्लील गालियां भी दी।

महिला ने कहा कि उसके शोर मचाने पर मोहल्ले वासी आ गए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मोहल्ले वालों ने उसे घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नैनीताल नगर की 58 सड़कों का होगा सुधारीकरण एवं सौन्दर्यकरण

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments