HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः खाली बर्तन लेकर महिलाओं का जल स्रोत पर प्रदर्शन

बागेश्वरः खाली बर्तन लेकर महिलाओं का जल स्रोत पर प्रदर्शन

पेयजलापूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः शनिवार को अड़ोली की महिलाओं ने नौले पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल संस्थान 05 दिन में सिर्फ आधा घंटा पेयजलापूर्ति कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

अड़ोली, द्यांगण क्षेत्र में पेयजल संकट बढ़ गया है। महिलाएं परेशान हैं। वह नौलों का रुख कर रही हैं। लेकिन वह भी सूखने लगे हैं। आक्रोशित महिलाओं ने जलसंस्थान के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कहा कि पांच दिन में एक दिन पानी मिलता है। वह भी आधे घंटे बाद बंद हो जाता है। जिससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। वह प्राकृतिक स्रोतों का रुख कर रही हैं, लेकिन वहां भी पानी नहीं मिल रहा है।

महिलाओं ने कहा कि यदि पानी की सुचारू व्यवस्था नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान पुष्पा पांडे, विमला जोशी, आनंदी जोशी, कमला रावल, बीना रावल, राधा रावल, बसंती रावल, दीपा रावल, पुष्पा नगरकोटी, हंसी रावल, मधु कांडपाल आदि उपस्थित थे। उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सीएच देवड़ी ने कहा कि जहां पानी की कमी है, वहां टैंकर से वितरित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments