HomeAccidentउत्तराखंड (बेहद दुःखद) : खटीमा में एक ही परिवार के चार लोगों...

उत्तराखंड (बेहद दुःखद) : खटीमा में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

खटीमा | उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के पास एक कार सवार ने दो स्कूटी सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई हैं। पुलिस ने सभी के शवों को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार की सुबह गोयल कॉलोनी मुडेली निवासी 60 वर्षीय नेम बहादुर चंद पुत्र देव बहादुर चंद अपनी पत्नी 55 वर्षीय धाना देवी उर्फ सरस्वती देवी, 27 वर्षीय वर्षीय बहू नर्मदा चंद एवं भाई की पत्नी 42 वर्षीय कल्पना चंद के साथ दो स्कूटी पर सवार होकर पड़ोसी देश नेपाल के महेंद्र नगर गए थे। बताते हैं कि उनकी वहां रिश्तेदारी है और बहू का भी मायका है।

दोपहर में जब वह घर लौट रहे थे। कि इसी दौरान खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग चकरपुर-बनबसा जंगल के बीच जुरिया नाले के पास एक कार ने उनकी दोनों स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी से छिटक कर दो महिलाएं राजमार्ग किनारे झाड़ी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

सूचना पर चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी और एसएसआई अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों को 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया। एसएसआई कुमार ने नेम बहादुर को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

फिलहाल पुलिस शवों के पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

रुद्रपुर : किच्छा रोड पर पेंट व हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments