बागेश्वर की बेटी ने किया प्रदेश व जिले का नाम रोशन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः 66वें राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटी ने अपना लोहा मनवाया है। उसने रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में जनपद…

बागेश्वर की बेटी ने किया प्रदेश व जिले का नाम रोशन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः 66वें राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटी ने अपना लोहा मनवाया है। उसने रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर की अलीशा मनराल ने अंडर 19 व 44 किलोग्राम भार में रजत पदक हासिल कर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

अलीशा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा में कक्षा 10 में अध्यनरत हैं, अलीशा गोकुल खेतवाल व जगदीश जोशी से प्रशिक्षण ले रही है। इनके अच्छे प्रदर्शन पर टीम प्रभारी ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, विद्यालय के प्रबंधक कुंदन परिहार, प्रधानाचार्य अव्वल सिंह तोपाल, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र सिंह सौन, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, शिव सिंह बिष्ट, दरवान सिंह परिहार, हरीश ऐठानी, अनिल कार्की , आशीष धपोला, गौरव दास, नवीन परिहार आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *