HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज : शांति, सादगी और सदभाव के साथ मनाएं ईद :...

कालाढूंगी न्यूज : शांति, सादगी और सदभाव के साथ मनाएं ईद : एसडीएम

कालाढूंगी। शुक्रवार को कालाढूंगी तहसील में एसडीएम गौरव चटवाल व सीओ पंकज गैरोला की अध्यक्षता में ईद के त्योहार को लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं व सम्मानित लोगो के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें त्योहार को शान्ति पूर्वक मनाए जाने व कोरोना काल मे सरकार की गाइड लाइन का पालन करने को लेकर विचार विमर्श किए गए। सभी ने इस दौरान अपने सुझाव रखे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सभी के विचार सुन कर समस्याओं के समाधान को लेकर सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने पानी की सप्लाई व सफाई के लिए नगर पंचायत ईओ प्रतिभा कोहली को निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वही सीओ ने थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त को शांतिपूर्ण त्योहार मनवाए जाने के आदेश दिए। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी सौहार्द बनाने का संदेश देने वाला त्योहार है, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिसकी वजह से किसी को कोई परेशानी हो। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ईद को सादगी के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें व कुर्बानी निर्धारित स्थान पर ही करें, खुले में ना करें । उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जो नियम बताए गए हैं उनका पालन करें। उन्होंने कहा कि जानवरों के वेस्टेज अंगों को गड्ढे में दफना दें।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

इस दौरान जामा मस्जिद सदर वकील अहमद ने साफ सफाई कराने को कहा व पूर्व सभासद ताहिर कादरी ने बिजली पानी की व्यवस्था बनाए रखने को कहा। जिस पर अधिकारियों ने सम्बंधित विभागों को व्यवस्था दुरुस्थ रखने के निर्देश दिए । इस दौरान जामा मस्जिद इमाम मुफ़्ती असरार अहमद,दरगाह मस्जिद के सदर शराफत कुरैशी,मोती मस्जिद के सदर हाजी जलील अहमद, हाजी सफीक, हाजी इस्लाम, जन सेवा कमेटी के अध्यक्ष जाहिद हबीबी, मोहम्मद मेहताब, शाकिर हुसैन,नदीम अहमद,पूरन जोशी, हाजी कदीर, जावेद सिद्दीकी व मुराद अंसारी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments