अल्मोड़ा : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के गठन से भयभीत हुए कुछ लोग, अर्नगल बयानबाजी बर्दाश्त नही — मनोज वर्मा

अल्मोड़ा। यहां व्यापार मंडल के दो संगठन अस्तित्व में आने के बाद आरोप—प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा है। गत दिवस प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा…

अल्मोड़ा। यहां व्यापार मंडल के दो संगठन अस्तित्व में आने के बाद आरोप—प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा है। गत दिवस प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने नव गठित संगठन पर आरोप लगाया था कि यह संगठन हार न पचा पाने से बना है। इधर आज दूसरे संगठन की बैठक में कहा गया कि कुछ लोग देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अल्मोड़ा जिले व नगर इकाई के गठन से बौखला गए हैं।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा व नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश का सबसे पुराना एवं व्यापारियों व उपभोक्ताओं का भरोसेमंद संग़ठन है। इसका गठन राज्य आंदोलन के दौरान राज्य की लड़ाई को धार देने के लिए 1 जनवरी 1994 को हुआ था। जब उत्तरप्रदेश से संचालित व्यापार मंडल राज्य आंदोलन का विरोध कर रहा था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संगठनक के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी बंद नही कियी गयी तो वह मोर्चा खोलने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक के संचालन करते हुए जिला मंत्री यूसुफ तिवारी ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिले में मजबूत होकर उभरेगा तथा हम अपना काम करते रहेंगे। विरोधियों की धमकी से डरने वाले नही हैं। उन्होंने कहा कि हम व्यापारियों व उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र सदयस्यता अभियान शुरू होगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, महिला जिला उपाध्यक्ष किरन पंत, जगदीश तिवारी, मोहम्मद फईम, नगर उपाध्यक्ष ब्रिजेश जोशी, करन कौशिक, गणेश जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *