HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शादी के बाद पहली बार मायके आई बिटिया ने फांसी...

अल्मोड़ा : शादी के बाद पहली बार मायके आई बिटिया ने फांसी लगा दे दी जान

ADVERTISEMENTS

📌 परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सोमेश्वर के ढौनीगाड़ क्षेत्र में एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका का कुछ दिन पूर्व ही मुरादाबाद के एक लड़के से विवाह हुआ था।

बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय मनीषा निवासी नाग गांव का विवाह बीती 10 मई को मुरादाबाद के रहने वाले नंदन सिंह के साथ हुआ था।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

वह एक दिन पूर्व ही अपने पति के साथ मुरादाबाद से गांव आई थी। परिजन मायके पहुंची बिटिया के स्वागत में जुटे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

गत रात्रि नव विवाहिता मनीषा ने अपने मायके में फांसी का फंदा लगा जान दे दी। जब परिजनों ने उसे फंदे पर झूलता पाया तो उनके होश फख्ता हो गये। तुरत—फुरत में उसे उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के अनुसार इस हादसे की पुलिस को शुक्रवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। तहसीलदार खुशबू पांडे की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। मृतका के पिता घर में ही किसानी करते हैं। मृतका की एक छोटी बहिन और नाबालिग भाई है।

रेस्टोरेंट में दिखा विशाल किंग कोबरा, उड़ गए होश

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments