HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरतनपुरा में NIA का छापा, खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका

रतनपुरा में NIA का छापा, खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand NIA Raid News | उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के रतनपुरा गांव में गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने छापा मारा। मामला खालिस्तानी और गैंगस्टर के गठजोड़ के साथ ही विदेशी फंडिंग से जुड़ा है।

आज बुधवार सुबह 6 बजे के बाद एनआईए की टीम दो से तीन वाहनों में बाजपुर के रतनपुरा गांव पहुंची। जहां उन्होंने कनाडा में रह रहे एक व्यक्ति के घर में छापेमारी की है। जो फिलहाल अपने गांव रतनपुरा आया हुआ है। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर में किसी के आने-जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही पुलिस और खुफिया एजेंसी भी रतनपुरा पहुंच चुकी है और जानकारी जुटाई जा रही है। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।

लॉरेंस, गोल्डी और नीरज के करीबियों में भी हो रही कार्रवाई

एनआईए की टीम पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत देशभर के 122 ठिकानों छापेमारी कर रही है। इसमें रतनपुर गांव में गुरविंदर सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के घर एनआईए की टीम टेरर फंडिंग मामले में जांच कर रही है। यह छापेमारी आतंकी, खालिस्तानी टेरर नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की जा रही है।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया संदिग्ध मामले में एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है। लेकिन स्थानीय पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

दुःखद : शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे, दर्दनाक हादसे में एक परिवार के 6 लोगों समेत नौ की मौत

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments