HomeNationalसुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम...

सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली

ADVERTISEMENTS

CNE DESK | उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई। सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई। जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि ‘मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ’। वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, घटना मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का 21 वर्षीय पुत्र सोनू बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई।

इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे। 13 मई शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया।

बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

उत्तराखंड: दफन हुआ चार महिलाओं की हत्या का राज, हत्यारे का लटका मिला

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments