HomeUttarakhandNainitalभवाली : हल्द्वानी का युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

भवाली : हल्द्वानी का युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

भवाली समाचार | आज शुक्रवार को उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली के नेतृत्व में कृष्ण गिरी चौकी प्रभारी कैंची, हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह और राजेंद्र सिंह के शांति व्यवस्था कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने और अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चौकी क्षेत्र पुराना जंगलात बैरियर के पास चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान सुबह करीब 7:30 बजे एक नीले कलर की स्कूटी जो भवाली से कैंची की और आ रही थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्कूटी को रुकने का इशारा किया तो चालक स्कूटी को तुरंत रोककर स्कूटी घुमाकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा जबतक पुलिस टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान स्कूटी चालक ने अपना नाम 25 वर्षीय कमल उर्फ रोहित चौहान पुत्र गोविंद सिंह चौहान निवासी नवाबी रोड गली नंबर 8 कुलियाल पुरा कोतवाली हल्द्वानी बताया। कमल की तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर अवैध तमंचा बरामद हुआ, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक के विरुद्ध कोतवाली भवाली में 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, इन सात वेबसाइट पर चेक करें मार्क्स

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments