HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च

अल्मोड़ा में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च

ADVERTISEMENTS

जंतर-मंतर पर आंदोलित महिला पहलवानों का जोरदार समर्थन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जंतर-मंतर, नई दिल्ली में आंदोलनरत पदक विजेता महिला पहलवानों के सम्मान एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में अल्मोड़ा महिला कांग्रेस ने यहां आज शाम कैंडिल मार्च निकाला और जोरदार नारेबाजी की।

महिला कांग्रेस अल्मोड़ा की कार्यकर्ता संगठन जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में चौघानपाटा पर गांधी पार्क में एकत्रित हुई, जहां से माल रोड होते हुए कैंडिल मार्च निकाला गया। यह कैंडिल मार्च शिखर तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पार्क तक हुआ। जिसके माध्यम से महिला पहलवानों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया गया।

इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ा़ओ’ नारे का सच आज शोषण से प्रभावित महिला पहलवानों का आन्दोलन से सामने आ गया है। इससे मोदी सरकार की करनी और कथनी साफ हो गई है। उन्होंने मांग की कि देश के गौरव महिला पदक विजेता पहलवानों की मांग को गम्भीर से लेते हुए कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय।

कैंडिल मार्च में पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश महिला सचिव लता तिवारी, प्रदेश महिला सचिव रजनी टम्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, जिला महामंत्री गीता महरा, जिला महामंत्री तारा तिवारी, कलावती तिवारी, निर्मला काण्डपाल, हेमा हयांकी, सरस्वती, हेमा काण्डपाल, पुष्पा पाण्डेय, जया जोशी, दीपा जोशी, धीरा तिवारी आदि कई महिलाएं शामिल हुईं। इनके साथ समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी पाण्डेय, एमसी आर्या, नगर महामंत्री ( संगठन) वैभव पाण्डेय, जिला मंत्री गजेन्द्र फर्तयाल, रोहित रौतेला, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, मनोज बिष्ट, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, विक्रम बिष्ट, प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव शरद चन्द्र साह, एड. हिमांशु मेहता, नवाज खान आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments