सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुई जांच में आज भी दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें से एक अल्मोड़ा तो दूसरा जौरासी का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि सीएचसी गरमपानी में लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। बीते कई रोज से यहां कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। आज भी 02 लोगों की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर चिकित्सकों ने आम जनता से कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बदलते मौसम में सर्दी-जुखाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन कई बार ऐसे लक्षण कोरोना के भी रहते हैं। अतएव जांच अवश्य करायें। उन्होंने आम जनता से कोरोना को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।