HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी, इन जनपदों में बारिश

उत्तराखंड : मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी, इन जनपदों में बारिश

CNE DESK, UTTARAKHAND

मौसम का र्वानुमान : उत्तराखंड में आज भी हल्की बारिश का क्रम जारी है। हालांकि कई जनदपों में धूप कुछ समय के लिए खिली। जिसके बाद लोगों ने कुछ राहत जरूर महसूस की। इस बीच मौसम विभाग ने पुन: मौसम का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd
अल्मोड़ा की एक खूबसूरत शाम : फोटो बलवंत मेहता

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को बारिश कुछ थमी है। कई रोज की बारिश के बाद सुबह कुछ घंटे खिली धूप ने जहां मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद जताई, वहीं दोपहर से पुन: आसमान बादलों से ढक गया है। अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, हल्द्वानी आदि में धूप और बादल छाने का क्रम चल रहा है।

इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने आज ही मौसम का लेटस्ट पूर्वानुमान जारी किया है। जारी सूचना के 04 मई, 2023 को अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फवारी की भी संभावना है। मैदानी जनदपों में मौसम शुष्क रहेगा। 08 मई तक हल्की बारिश का क्रम चलने की उम्मीद जताई गई है। 09 मई, 2023 से मौसम पूरी तरह खुल सकता है।

उधर केदारनाथ धाम में आज मौसम खुल गया है। अब यात्रा दोबारा सुचारू हो गई है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्री भेजे गए हैं। हेली सेवा भी प्रारम्भ हो गई है। इसके बावजूद पुलिस ने यात्रियों से आने से पूर्व मौसम का पूर्वानुमान जरूर देख लेने का आग्रह किया है। ज्ञात रहे कि गत दिवस बुधवार को बारिश व बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा रोकी गई थी।

📌 जानिए, अल्मोड़ा नगर में कौन से नए विकास कार्य होने जा रहे शुरू

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments