Avalanche In Nepal : सुदूर पश्चिम नेपाल के दार्चुला जनपद में भयानक हिमस्खलन हुआ है। इसमें 05 लोग लापता हो चुके हैं, जबकि 02 को बचा लिया गया है। कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है।
ADVERTISEMENTS
उप मुख्य जिला अधिकारी प्रदीप सिंह धामी ने एक समाचार एजेंसी को बताया है कि लापता लोगों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं 02 को बचा लिया गया है। मौसम की स्थिति काफी प्रतिकूल है।
ज्ञातव्य हो कि नेपाल के दार्चुला आज मंगलवार को हिमस्खलन (Avalanche In Nepal) हुआ। पहले इसमें 08 लोगों के दबे होने की सूचना आई थी। लोगों को निकालने के लिए पुलिस के साथ सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान पूरे जोर-शोर से चला। फिलहाल सुबह होते ही पुन: खोजबीन शुरू होगी। अपडेट का इंतजार है।
जानिए कौन थे अमर शहीद केसरी चंद
ADVERTISEMENTS




