सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में हुई जांच में आज फिर दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। गत दिवस भी विभिन्न ग्रामों से तीन महिलाओं की रिपोर्टर पॉजिटिव आई थी। लगातार कोरोना मरीज मिलने से क्षेत्र में पुन: हालात बिगड़ने का अंदेशा बना हुआ है।
ADVERTISEMENTS
उल्लेखनीय है कि सीएससी गरमपानी में हुई जांच में आज मंगलवार को दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिनमें एक 81 साल की वृद्धा धनियाकोट तथा 24 साल की महिला सुयालबाड़ी से है। क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा खासा चिंतित है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि आम जनता को सावधान रहने की जरूरत है। जिस तरह से लोग कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं यह भविष्य के लिए अच्छे संकेत नही हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।