HomeUttarakhandBageshwarबारिश व ओलावृष्टि से मुश्किलें, पिंडारी में हिमपात की सूचना

बारिश व ओलावृष्टि से मुश्किलें, पिंडारी में हिमपात की सूचना

खेतीबाड़ी पर विपरीत असर, गर्मी में लौटी ठंड

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पिंडारी में हिमपात की सूचना है। ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई है। शु्क्रवार को भी आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं।

बीते गुरुवार की रात वर्षा हुई। कपकोट तहसील के पिंडारी में हिमपात की सूचना है। सुबह क्षेत्र के घाटी वाले भू-भाग में कोहरा छाया। स्थानीय निवासी दीवान सिंह दानू ने बताया कि इस बार मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया है। जाड़ों में वर्षा नहीं हुई, लेकिन ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ से ही वर्षा, ओलावष्टि और हिमपात के कारण ठंड बरकरार है।

बीच में चटक धूप निकलने से गर्मी होने लगी थी। अधिकतर लोगों ने कंबल, रजाई और गरम कपड़े रख दिए थे, लेकिन अप्रैल अंतिम सप्ताह में फिर से गरम कपड़े निकालने पड़े हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव आदि जला रहे हैं। यदि मौसम कुछ दिन ऐसा ही बना रहा तो हिमालयी गांवों की चोटियों से गांव तक हिमपात होने की संभावना बनी हुई है।
किसानी पर भारी ओलावृष्टि

गेहूं की फसल लगभग पक कर तैयार हो गई है। किसान फसल समेटने में जुट गए हैं। लेकिन मौसम उन्हें साथ नहीं दे रहा है। जिसके कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। ओलावृष्टि से सब्जियां और फलों का व्यापक नुकसान होने की संभावना बनी है। लेकिन अन्य फसलों की बुआई के लिए वर्षा किसानों के अनुकूल बताई जा रही है।
कहां कितनी वर्षा, चेतावनी

इस बीच बागेश्वर में 11 एमएम, गरुड़़ 10 एमएम व कपकोट में 7.50 एमएम वर्षा हुई। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार हल्की वर्षा, ओलावृष्टि, ऊंचाई वाले भूभाग पर हिमपात, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतनी है। तहसीलों से आपदा कंट्रोल रूप लगाता संपर्क में है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments