HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः विशोन पर्वत से 02 मई को शुरू होगी जगदीशिला यात्रा

अल्मोड़ाः विशोन पर्वत से 02 मई को शुरू होगी जगदीशिला यात्रा

06 मई को अल्मोड़ा पहुंचेगी, स्वागत की तैयारियां शुरू

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः विश्व शान्ति के संकल्प को लेकर विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अल्मोड़ा नगर में आयेगी। यह यात्रा आगामी 2 मई 2023 को टिहरी गढ़वाल के विशोन पर्वत से आरम्भ होगी और सर्वप्रथम हरिद्वार पहुंचेगी, जहां से काशीपुर, रामनगर, रूद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल व रानीखेत होते हुए 06 मई को अल्मोड़ा नगर में सांय 6 बजे पहंुचेगी।

अल्मोड़़ा नगर में सिद्धनौला स्थित भोलेनाथ मन्दिर पलटन बाजार से मुख्य बाजार होते हुए नंदादेवी मन्दिर में रात्रि विश्राम को पहुंचेगी। जहां 7 मई को यात्रा चितई मन्दिर पहुंचेगी, जहां डोली दर्शन करते हुए चम्पावत के लिए रवाना होगी। विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा के स्वागत एवं यात्रा में शामिल श्रद्वालुओं की उचित व्यवस्था के लिए आज नन्दादेवी मन्दिर में बैठक हुई। जिसमें यात्रा के कुमाऊं संयोजक मनोज सनवाल ने कहा कि विश्वनाथ जगदीशिला डोली दर्शन यात्रा 24वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं जबकि कुमाऊँ में 12वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं।

यात्रा के मुख्य संयोजक पूर्व काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी द्वारा सभी देवालयों को जोड़ने एवं प्रदेश में तीर्थाटन को बढ़ा़वा देने के संकल्प को लेकर पूरे प्रदेश में यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के अल्मोड़़ा के संयोजक सचिन टम्टा ने कहा कि विश्वनाथ जगदीशिला यात्रा का अल्मोड़ा में भव्य स्वागत होगा। यात्रा के अल्मोड़ा नगर में पहुंचने एवं व्यवस्था के लिए बैठक में जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यात्रा के कुमाऊं संयोजक मनोज सनवाल, अल्मोड़ा के यात्रा संयोजक सचिन टम्टा, प्रताप सत्याल, त्रिलोचन जोशी, मनीष जोशी, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, शंकर दत्त भट्ट, डा. जेसी दुर्गापाल, गंगा जोशी, सुन्दरी खडा़ई आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments