HomeUttarakhandHaridwarउत्तराखंड: एक जिले में रिश्वतखोरी के 2 मामले, दरोगा के बाद पेशकार...

उत्तराखंड: एक जिले में रिश्वतखोरी के 2 मामले, दरोगा के बाद पेशकार गिरफ्तार

Roorkee News | उत्तराखंड के हरिद्वार जिले 24 घंटे में रिश्वतखोरी के दो मामले सामने आये है। यहां रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में पेशकार से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विजिलेंस से की थी। शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्यवाही से चकबंदी कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बता दें कि, हरिद्वार जिले में रविवार की देर रात ही विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा इंद्रजीत राणा को रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। पूरी खबर के लिए क्लिक करें Click Now

देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 27 की मौत

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments