HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : डीआईटी के पास शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी...

देहरादून : डीआईटी के पास शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून समाचार | यहां राजपुर थाना क्षेत्र में डीआईटी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार अमजद अपने परिवार के साथ राजपुर डीआईटी के पास रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे से मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही है। राजपुर थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

हुस्न पहाड़ों का : बहुत खूबसूरत है अल्मोड़ा, तस्वीरों में देखिए अद्भुत नजारे

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments