हल्द्वानी। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में कई गांवों में अतिवृष्टि से हुए जान व माल के नुकसान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपनी शोक संवेदना सोशल मीडिया पर जता कर भूल सुधार कर लिया लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अभी भी इस खबर से अनजान बने हुए हैं। पिथौरागढ़ के दूर दराज के मुनस्यारी के गोला, टांगा आदि गांवों अतिवृष्टि ने ऐसा कहर बरपाया कि यहां से अब तक कुल सात शव बरामद हो चुके हैं, जबकि इतने ही लोग अब तक लापता है। गांव के कई घर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। कल घटना के दो दिन बाद सीएनई ने ही कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों की ओर से इस मामले में सोशल मीडिया में दो शब्द भी न बोले जाने का समाचार दिया था। इस भूल को सुधार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने तो तुरंत अपनी फेसबुक वाल पर आपदा पीड़ितों के लिए संवेदनाएं और मृतकों के लिए शोक जता दिया लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शायद अभी इस खबर से बाखबर ही नहीं हैं।
ब्रेकिंग न्यूज: मुनस्यारी आपदा पर बंशीधर भगत ने किया भूल सुधार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तंद्रा नहीं टूटी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


