HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाली की पुरजोर मांग उठाई

अल्मोड़ाः कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाली की पुरजोर मांग उठाई

अल्मोड़ा में एकजुट होकर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में चौघानपाटा में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद की सदस्यता देशहित में बहाल करने की मांग की है।

ज्ञापन में केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का आरोप लगाया और कहा है कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में देश की जनता के हितों की रक्षा के लिए कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे, किंतु केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा राजनैतिक वैमनश्यता की भावना से ग्रस्त होकर फांसीवादी एवं तानाशाही चरित्र का परिचय देकर देश की संवैधानिक शक्तियों का दुरूपयोग किया गया। देश के लोकतंत्र एवं लोकशाही शक्तियों को मजबूत बनाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी का एक लम्बा इतिहास रहा हैं। जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों से पदच्युत करना लोकतंत्र में बड़ा अपराध हैं। ज्ञापन में उल्लेखित है कि यदि कोई विपक्षी जनप्रतिनिधि सरकार से सवाल करता हैं, तो उसे केन्द्रीय जांच एजेंसियों ईडी व सीबीआई के माध्यम से चुप करा दिया जाता हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जन सरोकारों के लिए सदन में संघर्ष कर रहे थे और देश की गरीब जनता के धन को अडानी ग्रुप को सौंपे जाने पर संसद में राहुल गांधी द्वारा पूछे सवाल पूछे गए। तो अडानी मामलों में जेपीसी गठन करने की प्रबल मांग से बचने के लिए उनकी संसद सदस्यता रद्द करने का कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया गया है। कहा है कि इसकी कांग्रेस पार्टी कड़ी निन्दा करती है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से देशहित में संवैधानिक संरक्षक होने के नाते राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करने की पुरजोर मांग की गई है।

ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में आए तहसीलदार सदर कुलदीप पाण्डेय को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व प्रांतीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, पूर्व नगराध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला महिला महामंत्री राधा बिष्ट, जया जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, लीला जोशी, प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री अमन अंसारी, निजाम कुरैशी, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्या, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, हरेन्द्र प्रसाद शैली, रमेश नेगी, प्रदेश महासचिव सोशल विभाग के शरद चन्द्र साह, दीपा साह, राजेन्द्र प्रसाद, सुन्दर बोरा, संजय दुर्गापाल, सुमित कुमार, भुवन अधिकारी, फहीम उद्दीन, सभासद हेम चन्द्र तिवारी, सभासद राजेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, संजीव कर्म्याल, अमित बिष्ट, नितिन रावत, पंकज काण्डपाल, विशाल साह, बाला रावत, अभिषेक तिवारी, एके अवस्थी, सरस्वती रोडिया, ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल कोरंगा, युकां प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, पंकज कुमार, पीसीसी सदस्य दान सिंह नेगी, पूर्व युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, मनोज बिष्ट, मंयक बिष्ट, युवराज सिंह, नवीन कनवाल, पूनम आर्या, शहाबुद्दीन, बीके पाण्डेय, युकां विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, संजय रावत, मनीराज सिंह, नमित जोशी, सुनील कर्नाटक, विक्रम बिष्ट, मोहन सिंह देवली, देवेन्द्र बिष्ट, जगदीश पाण्डेय, मंजुल मित्तल सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments