HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः विपक्षियों के दमन करके सवालों से नहीं बच सकती मोदी सरकार

अल्मोड़ाः विपक्षियों के दमन करके सवालों से नहीं बच सकती मोदी सरकार

आप नेता भुवन जोशी ने जताई प्रतिक्रिया, आरोप लगाए

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के आप नेता भुवन चंद्र जोशी ने कहा है कि मोदी सरकार विपक्षियों का दमन कर सवालों से नहीं बच सकती। उनका आरोप है कि दिल्ली में शिक्षा क्रांति की अलख जगाने वाले मनीष सिसौदिया को केंद्र सरकार ने सीबीआई और ईडी का गलत इस्तेमाल कर जेल भेजा और इसके बाद अडानी मामले पर खुलकर सवाल उठा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी है।

आप के संस्थापक सदस्य भुवन जोशी ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार को अडानी मामले के सामने आने के बाद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवाल चुभ रहे हैं और सरकार ने इस मामले में कोई जांच तो नहीं बिठाई, उल्टा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता ही खत्म कर डाली। भुवन जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से देश ही नहीं विदेशों में भी भारत सरकार की छवि धूमिल हुई है। आप नेता ने कहा कि भाजपा के कई नेता आपत्तिजनक बयान देने के लिए मशहूर हैं, किंतु उनकी न तो सदस्यता खत्म हुई और न ही उनके खिलाफ ईडी या सीबीआई जांच हुई। उन्होंने यह भी तंज कसा है कि विपक्ष के जिन नेताओं को भाजपा भ्रष्ट बताती है और जब वहीं भ्रष्ट भाजपा ज्वाइन कर लेता है, तो उसके सारे दाग धुल जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभक्ति के नाम पर सरकार ने पूरे देश भर में नफरत का माहौल बना दिया है और मुनाफा देने वाले संस्थानों को बेचा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments