HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः जंगल में कांबिंग में मिली गुमशुदा युवती

अल्मोड़ाः जंगल में कांबिंग में मिली गुमशुदा युवती

ADVERTISEMENTS

परिजनों से नाराज होकर घर से चले गई थी युवती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के धौलछीना थानांतर्गत एक युवती नाराज होकर घर से निकल गई। जिससे परिजन ढूंढते रहे, लेकिन नहीं मिलने पर बेहद चिंतित हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। जंगल में कांबिंग के दौरान पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

मामले के मुताबिक गत 26 मार्च 2023 की प्रातः धौलछीना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने धौलछीना थाने पर सूचना दी कि उसकी पुत्री 25 मार्च 2023 की सांय को घर से नाराज होकर कहीं चले गई है और काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रही है। पुलिस से उसे तलाशने की गुहार लगाई गई। सूचना मिलने के बाद धौलछीना थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के गांवों, कस्बों व जंगलों में खोजबीन शुरु की। लगातार प्रयासों से करीब 02 घंटे में जंगल में काम्बिंग के दौरान गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल परिजनों को सौंपा। परिजनों ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments