अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जन सेवा समिति के पदाधिकारियों की ओर से वृहद पौधारोपण अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जिसके तहत 200 चौड़ी पत्ती व फलदार वृक्ष पौध पाताल देवी, शैल, कसार देवी, कोसी आदि क्षेत्रों में लगाए गए। पौधारोपण करने वालो में मुख्य रूप से संस्था की ओर से अध्यक्ष शोभा जोशी, महासचिव प्रकाश रावत शामिल थे। इस मौके पर नरेंद्र चम्याल, शांति पंत, शांति मेहता, दीपा पांडे, हिमांशु आदि भी मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण का संकल्प लिया। तय हुआ कि 15 अगस्त तक राष्ट्रीय जन सेवा समिति की ओर से एक हजार पौधों का रोपण किया जायेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।