HomeUttarakhandAlmoraहिंदू नव वर्ष पर अल्मोड़ा बाजार में निकली भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा

हिंदू नव वर्ष पर अल्मोड़ा बाजार में निकली भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा

✒️ भजनों की धुन से गूंज उठा संपूर्ण क्षेत्र, लगे जयकारे

✒️ पारंपरिक कुमाउनी परिधान में शामिल हुई महिलाएं

✒️ छोलिया व डांडिया नृत्य ने बांधा समां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य पर हिंदू सेवा समिति द्वारा यहां पलटन बाजार से नंदा देवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान छोलिया, डांडिया आदि नृत्य तथा भजनों की धूम रही।

ADVERTISEMENTSAd
हिंदू नव वर्ष पर अल्मोड़ा बाजार में निकली भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा

शोभा यात्रा की शुरूआत सिद्ध नौला पल्टन बाजार से हुई। जिसमें नगर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंरिक कुमाउनी परिधान में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छोलिया व डांडिया नृत्य व भजनों से पूरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा। तमाम लोगों ने एक-दूसरे को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

शोभा यात्रा में मां नंदा लोक कला केंद्र, मां नंदा सर्वदलीय समिति, सरकार की आली की महिलाओं की भजन मंडली, खत्याड़ी गांव की भजन मंडली और धारानोला की छोटे बच्चों की टीम ने भी प्रतिभाग किया। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन काफी भव्य रहा। समिति का कहना है कि आने वाले सालों में इसे और भव्य रूप से मनाया जायेगा। समिति द्वारा सभी को नव संवत्सर की बधाई दी गई और सम्मिलित सभी जनता का आभार व्यक्त किया।

हिंदू नव वर्ष पर अल्मोड़ा बाजार में निकली भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा

सांस्कृतिक शोभा यात्रा में समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, किशन लाल, सचिव कमल साह कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, उपसचिव चंदन बहुगुणा, दीपक साह, दीपक वर्मा, कमल भट्ट, समिति के संरक्षक सुशील साह, आशीष वर्मा, दिनेश रावत, यशवंत पवार, स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कैलाश गुरूरानी, पूरन रौतेला, दर्शन रावत, गोविंद मटेला, गोविंद तिलक, सभासद अमित साह ‘मोनू’, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट, भैरव गोस्वामी, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, एडवोकेट केवल सती, मनीष जोशी, मनोज बिष्ट, तरुण जोशी, भूपेंद्र भोज, निर्मल रावत, वैभव पांडे, कृष्ण बहादुर, पुष्कर बिष्ट दीपक साह, रितेश वर्मा, भुवन वर्मा, अमन नज्जोन, राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, कार्तिक साह, विनीत बिष्ट, नरेंद्र कुमार, संजय वर्मा, पवन साह, कमल तिवारी, कमल बिष्ट, नवीन बिष्ट, हरीश प्रधान, दीपक वर्मा, मनीष कनवाल, ऋतिक कुमार, कमलेश कुमार, पंकज कार्की, पंकज फर्तियाल, अमित फर्तियाल, करिश्मा रावत, रुचि कुटोला, गीता मेहरा, लीला बोरा, रेखा आर्या, रीना वर्मा, विमला बोरा, मनीष जोशी, विवेक वर्मा, अवि, मनोज पाठक, रोहित साह, पवन वर्मा, तरुण वर्मा, अनूप खजुनिया, मंजुल मित्तल सहित सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

तो क्या फसल बीमा के नाम पर ठगे जा रहे काश्तकार !

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments