╰┈➤ अल्मोड़ा में संवाद कार्यक्रम में बोले कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन
╰┈➤ कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाई
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन प्रवीण डावर ने आज गुरूवार को यहां कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास देश प्रेम व शहादत का है और कांग्रेस ने गौरवशाली इतिहास समेटा है। वह एक राष्ट्र निर्माता संस्था है। पंडित जवाहर लाल नेहरू को नए भारत का शिल्पी बताते हुए कैप्टन डावर ने कहा कि आज देश व प्रदेशों के खराबा हालातों से निराश जनता अब कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
गांधी परिवार जैसा बलिदानी दूसरा नहीं

कैप्टन डावर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित कार्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग द्वारा आयोजित कार्यकारिणी बैठक एवं जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। अपने जोशीले संबोधन में विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डावर ने कहा कि देशप्रेम व शहादत के इतिहास वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राष्ट्रनिर्माता संस्था है। पंडित नेहरू को नए भारत का शिल्पी बताते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार जैसा बलिदानी परिवार पूरी दुनिया में दूसरा देखने को नहीं मिलता लेकिन आरएसएस जैसी संस्थाएं लगातार लांछन लगाने का कार्य करती हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वास्तविकता में आरएसएस एक ओर खुद को देशप्रेमी दिखाती है, वहीं दूसरी तरफ अंदरखाने पूरी उल्टी विचारधारा रखती है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ऐसी ही संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अंग्रेजों की मुखबिरी का काम किया। उन्होंने आशंका जताई कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को मानने वाले लोग देश को पतन के मार्ग में ही ले जा सकते हैं।
कांग्रेस पर टिकी जनता की निगाहें
कैप्टन डावर ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राष्ट्र निर्माता संस्था है, जिसका अपना गौरवशाली इतिहास है। इसलिए जरूरी है कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता को इस इतिहास से परिचित होना जरूरी है। तभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अपनी बात तर्कपूर्ण तरीके से रख सकते हैं। कैप्टन डावर ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश व देश की जनता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है और ऐसे समय में कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में हमें अधिक ताकत के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
जन-जन तक पहुंचेगी कांग्रेस विचारधारा: विधायक
इससे अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ‘गुड्डू’ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि इस संवाद कार्यक्रम में पार्टी कैडर को लाभ मिलेगा और कांग्रेस विचारधारा जन-जन तक विस्तारित होगी। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राज्य चेयरमैन डा. प्रदीप जोशी ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष ताराचंद्र जोशी ने किया। संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, तारा चंद्र साह, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड्वाल, पार्टी के प्रदेश सचिव दीप चन्द्र सिंह डांगी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत एवं कांग्रेस विचार विभाग के जिला कार्डिनेटर बीएस बगड्वाल ने सम्बोधित किया।
संवाद कार्यक्रम में मौजूदगी
कार्यकारिणी एवं संवाद कार्यक्रम में गोपाल सिंह चौहान श्री नारायण दत्त पार्टी श्री हेमंत पाठक श्रीमती रूप रावत श्री धीरेंद्र प्रकाश जोशी श्री राजेंद्र उपाध्याय श्री कृष्ण चंद्र जोशी श्री विनोद वैष्णव सेवादल के अध्यक्ष श्री परितोष जोशी पंकज पॉल मासी बस जीना पार्षद एडवोकेट वैभव पार्टी पूर्व अध्यापक एवं कलाकार देवेन तमता श्री लक्ष्मण कोरंगा श्री राजेंद्र सिंह टाकुली श्री कपिल कंवल पार्षद एडवोकेट मुकेश दानी पत्रकार श्री रमेश जावत श्री अख्तर हुसैन प्रदेश सचिव श्रीमती किरण आर्य यूथ अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह फतियाल मोहम्मद दानिश खान पंकज मीर श्री हेमचंद जोशी श्री हरीश उप्रेती श्री राजेश आर्य आदि शामिल थे









