HomeBreaking Newsआस्था : कैंची धाम में उमड़ा बाबा नीम करौली महाराज के भक्तों...

आस्था : कैंची धाम में उमड़ा बाबा नीम करौली महाराज के भक्तों का रेला

ADVERTISEMENTS

➡️ वीकेंड पर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना : अपार आस्था के केंद्र नीम करौली बाबा के कैंची धाम के दर्शन के लिए आज वीकेंड पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम में बाबा को शीष नवाया।

उत्तराखंड में यहां स्थित हैं कैंची धाम

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में कैंची नामक स्थान पर अवस्थित कैंची धाम अपार आस्था का केंद्र पूर्व से ही रहा है। हालांकि इंटरनेट युग की प्रगति के बाद अब तो इस धाम की कीर्ति देश—विदेश तक फैल गई। जिसके बाद यहां दूर—दराज से लोगों की भीड़ दर्शन के उमड़ती है।

बाबा नीम करौली महाराज और कैंची धाम

ज्ञात रहे कि बाबा नीम करौली महाराज अपने चमत्कारों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने यहां आश्रम की स्थापना वर्ष 1964 में की थी। जबकि बाबा यहां 1961 में पहली बार आए थे। तब उन्होंने अपने पुराने मित्र पूर्णानंद के साथ मिलकर यहां आश्रम बनाने का विचार किया था। जिसके बाद साल 1964 में आश्रम स्थापित हो गया। वहीं बाबा नीम करोली का समाधि स्थल नैनीताल जनपद के पंतनगर में ​मौजूद है।

कैंची धाम दर्शन को आए श्रद्धालुओं के वाहनों की भीड़

भक्तों में नामी लोग शामिल

नीम करोली बाबा की प्रसिद्धि का एक कारण यह भी है कि उनके भक्तों में एप्पल के मालिक Steve Jobs, फेसबुक के मालिक mark zuckerburk और हॉलीवुड एक्ट्रेस Julia Roberts भी रहे हैं। रिचर्ड एलपर्ट (रामदास) ने नीम करोली बाबा के चमत्कारों पर ‘Miracle of Love’ नामक एक किताब भी लिखी थी।

हर साल बढ़ रही प्रसिद्धी

बाबा नीम करौली महाराज की यह प्रसिद्धि उनके भक्तों को कैंची धाम के दर्शन के लिए आकर्षित करती है। बीते कुछ समय से यहां हर वीकेंड में यानी शनिवार और इ​तवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

शनिवार को उमड़ पड़ी अपार भीड़

आज शनिवार को भी कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने धाम के दर्शन किये। इस मौके पर व्यवस्था बनाने में चौकी इंचार्ज दलीप कुमार व कांस्टेबल प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।

नीचे से ऊपर तक वाहनों का रेला

वाहनों का रेला ऐसा रहा कि निचले रोड से कैंची धाम तक करीबी 200 वाहन सड़क किनारे पार्क दिखाई दिए। कैंची धाम प्रांगण में भी करीब 150 वाहन मौजूद थे। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद पुलिस की चौकसी के चलते कोई बड़ा जाम आदि नहीं लगा।

Neem Karoli Baba – यहां आने से बदल गई बड़े बड़ों की किस्मत, जानें बाबा के चमत्कार

बाबा नीम करौली से जुड़ी अन्य खबरें :-

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments