HomeBreaking Newsबाबा का आशीर्वाद, कुमाउनी व्यंजनों को स्वाद लेकर वापस लौटे विराट-अनुष्का

बाबा का आशीर्वाद, कुमाउनी व्यंजनों को स्वाद लेकर वापस लौटे विराट-अनुष्का

✒️ अभिनेत्री अनुष्का ने इंस्टाग्राम में शेयर की फोटो

Virat Kohli and Anushka Sharma : कुमाऊं की खूबसूरत वादियों में लगभग एक सप्ताह बिताने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली व उनकी पत्नी सिने तारिका अनुष्का व बेटी वामिका अब वापस लौट गये हैं। विराट का परिवार अपने साथ जहां मुख्य रूप से बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लेकर लौटा है, वहीं ठेठ कुमाउनी व्यंजनों का स्वाद भी सम्भवत: वह नहीं भूलेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली परिवार संग नैनीताल जनपद के विभिन्न मंदिरों व अन्य स्थलों के दर्शन के बाद गत दिवस सैनिक स्कूल घोड़ाखाल स्थित हैलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा यहां से वापसी कर चुके हैं। विश्वस्त सूत्र बताते हैं विराट और अनुष्का को यहां की खूबसूरत वादियां इतनी भा गईं कि वह बार-बार अप पहाड़ आना चाहेंगे। बाबा नीम करौली महाराज के कैंचीधाम व काकड़ीघाट स्थित मंदिरों के दर्शन के बाद उन्होंने अद्भुत शांति का अनुभव किया।

हालांकि भ्रमण के दौरान भीड़ के कारण वह कई बार स्वयं का असहज भी महसूस कर रहे थे। इसके बावजूद उन्होंने तमाम लोगों को ऑटोग्राफ दिए, सैनिक स्कूल में बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने खिली धूप के साथ एक सेल्फी भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। जिससे पता चलता है कि वह नैनीताल की खूबसूरत वादियों में कितने खुश रहे।

यह रहा क्रिकेटर विराट कोहली का संपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम

⏩ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 16 नवंबर को नैनीताल जनपद पहुंचे।

⏩ प्रथम दिवस वह भवाली के निकटवर्ती ढूंगाडी पहुंचे और वहीं एक विला में ठहरे।

⏩ 17 नवंबर, 2022 को वह अल सुबह बाबा नीम करौली के कैंची धाम पहुंचे।

⏩ कैंची धाम में परिवार सहित पूजा-अर्चना व आरती में शामिल हुए।

⏩ 18 नवंबर, 2022 को विराट काकड़ीघाट स्थित बाबा के आश्रम पहुंचे।

⏩ शनिवार के रोज उन्होंने नैनीताल के हनुमानगढ़ी व भूमियाधार हनुमान मंदिर के भी दर्शन किए।

⏩ इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों संग फोटो भी खिंचवाई तथा सीएनई संवाददाता से भी संक्षिप्त वार्ता की।

⏩ अनुष्का की फोटो हो रही वायरल – बॉलीवुड अभिनेत्री व विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के ट्वीटर एकाउंट से शेयर हुई फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें वह पहाड़ की शांत वादियों में खिली धूप का आनंद लेती नज़र आ रही है। यह फोटो सोमवार को पोस्ट हुई है।

भवाली में लोकल लोगों के साथ की भरपूर मस्ती – पता चला है कि भवाली में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रविवार की शाम स्थानीय लोगों के साथ जमकर मस्ती की। नैनीताल के दीपक बिष्ट की मिमिक्री ने दोनों ने खूब तालियां भी बजाई। दीपक के अनुसार उन्होंने अनिल कपूर की मिमिक्री करके दिखाई थी। विराट ने यहां करीब 15 से 20 मिनट खूब मस्ती की और स्थानीय ग्रामीणों के साथ कई फोटो भी खिंचाई।

⏩ पहाड़ी व्यंजनों के मुरीद हुई विराट-अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट दिल्ली तंदूर-पहाड़ी मचान के कारीगरों को एक दिन अपने विला में बुलाया था। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी व्यंजन खाने की इच्छा जाहिर की और कुमाऊंनी रायता, भट्ट की चुरकानी, आलू के गुटके, ककड़ी का सलाद, सिलबट्टे पर पिसी हरी मिर्च-नमक के अलावा वेज तंदूरी सोया चाप का भी लुफ्त उठाया। विराट-अनुष्का ने न केवल पहाड़ी व्यंजनों की जमकर प्रशंसा की, बल्कि इंस्टाग्राम स्टेारी पर भी इनका जिक्र किया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments