HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की...

अल्मोड़ा : धूमधाम से मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह धौनी की जयंती

ADVERTISEMENTS

✒️ सिकुड़ा बैंड में आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित

✒️ राम सिंह धौनी ट्रस्ट का कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी तथा जय हिंद नारे के रचयिता स्वर्गीय राम सिंह धौनी की जयंती यहां धूमधाम से मनाई गई। राम सिंह धौनी ट्रस्ट द्वारा सिकुड़ा बैंड तिराहे में उनकी मूर्ति में माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. शेर सिंह धौनी की पुत्री भगवती परिहार ने स्वतंत्रता सेनानी के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर तथा मिष्ठान वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वर्गीय राम सिंह धोनी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वतंत्रता सेना राम सिंह धौनी का जन्म 24 फरवरी, 1893 में ग्राम तल्ला बिनौला, जैंती, अल्मोड़ा में हुआ था। उन्होंने सर्वप्रथम जय हिंद का नारा 1919 में दिया था। महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद के समक्ष 1943 में राम सिंह धौनी ही के नारे को आआईएनए का मुख्य उद्घोष बनाया।

प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय शेर सिंह धौनी की पुत्री भगवती परिहार ने स्वतंत्रता सेनानी के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा ने कहा कि वह इस क्षेत्र के प्रथम स्नातक थे और प्रथम श्रेणी प्राप्त कर उन्होंने साहित्य के द्वारा भी जन जागरण कर देश को स्वतंत्र करने में प्रमुख भूमिका निभाई।

ट्रस्ट के सचिव तथा क्रांतिदूत धौनी की एकमात्र संतान हरि प्रिय नेगी के पुत्र भूपेंद्र नेगी ने कहा राष्ट्रभक्त धौनी ने अंग्रेजी शासन काल में तहसीलदार की नौकरी तक ठुकरा दी तथा देश सेवा में लग गए थे। इस अवसर पर राम सिंह धोनी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा, कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, सचिव भूपेंद्र नेगी, बीवी तिवारी, पंकज टम्टा, शंकर दत्त भट्ट, हीरा सिंह, हरिता नेगी, सुनीता बिष्ट, सुरेश कुमार, पारस सिंह आदि उपस्थित थे।

कुमाउनी कहानी संग्रह का हुआ विमोचन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments