HomeBreaking Newsऔचक निरीक्षण पर CHC गरमपानी पहुंची डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह

औचक निरीक्षण पर CHC गरमपानी पहुंची डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह

ADVERTISEMENTS

✒️ देखी अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी (CHC, Garampani) में आज बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशक (DG Health Uttarakhand) डॉ. विनीता साह (Dr. Vinita Shah) ने सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी के साथ अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के तमाम कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

औचक निरीक्षण पर सीएचसी गरमपानी पहुंची डीजी हेल्थ डॉ. विनीता शाह
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Inspection of DG Health Uttarakhand Dr. Vinita Shah

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह द्वारा सीएचसी गरमपानी में ओपीडी, आईपीडी, डिलीवरी, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब, एक्सरे, बायोमेट्रिक वेस्ट के डिस्पोजल के बारे में संपूर्ण जांच की गई। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश पंत द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह का फूलों के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी डीजी हेल्थ को अवगत कराया। स्वास्थ्य महानिदेशक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को ले कर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान किसी किस्म की खामी नहीं मिली। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी सतीश पंत, डॉ. योगेश कुमार, मदन गिरी गोस्वामी, सूरज मेहता, गिरीश चंद्र पाण्डेय, हरदयाल सिंह, कमेलश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि डॉ. विनीता शाह ने वर्तमान वर्ष के जनवरी माह में ही डीजी हेल्थ का कार्यभार ग्रहण किया है। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। डॉ. विनीता शाह ने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। वह इससे पूर्व डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के पद भी रह चुकी हैं।

दिल्ली के डिप्टी सीएम पर केस दर्ज करेगी सीबीआई

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments