HomeUttarakhandAlmoraशानदार : एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप, भारत की लगातार दूसरी जीत

शानदार : एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप, भारत की लगातार दूसरी जीत

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER/उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि यूएई (UAE) में आयोजित एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत ने लगातार दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। कल भारत ने अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन की अगुवाई में यूएई (UAE) को 5-0 से हरा दिया।

एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप, भारत की लगातार दूसरी जीत

प्रतियोगिता के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने देव विष्णु को सीधे सेटों में 21-16 व 21-12 से 31 मिनट में हरा दिया। महिला एकल में आकर्शि कश्यप ने UAE की मधुमिता को 21-6 व 21-7 से आसानी से पराजित किया। पुरुष युगल ध्रुव कपिला व चिराग शेटी की जोड़ी ने व महिला युगल अश्विनी भट्ट व शिखा गौतम की जोड़ी ने तथा मिश्रित युगल ईशान भटनागर व तनिषा की जोड़ी ने एकतरफा जीता।

इससे पूर्व भारत ने कजाकिस्तान को भी 5-0 से हराया था। अल्मोड़ा के डीके सेन (लक्ष्य के पिता) भारतीय टीम के साथ कोच के रूप में हैं। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमिओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए आगामी मुकाबलों हेतु शुभकामनाएं दी हैं। उक्त प्रतियोगिता 14 फरवरी से शुरू हुई थी तथा 19 फरवरी, 2023 तक जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments