ADVERTISEMENTS
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के दन्या थानांतर्गत एक पिकअप असंतुलित होकर सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी धौलादेवी में भर्ती कराया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दन्या से नैनौली गांव की तरफ जा रही पिकअप संख्या UK-04 CA-9944 का अचानक तकनीकी प्रॉपलर shaft टूट गया और असंतुलित होकर पिकअप ग्राम थली के पास सड़क से करीब 50 मीटर नीचे पलट गई। जिसमें पिकअप चालक सुमित रजवार पुत्र आनंद सिंह रजवार, निवासी मोतियापाथर तथा वाहन में सवार रूप सिंह पुत्र शेर सिंह, ग्राम थली घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दन्या थाना पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी धौलादेवी में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
ADVERTISEMENTS

