HomeBreaking Newsदिनदहाड़े SDM की पत्नी से लूट, घर से सिर्फ 50 मीटर दूर...

दिनदहाड़े SDM की पत्नी से लूट, घर से सिर्फ 50 मीटर दूर चेन लूट फरार हुए

Ghaziabad News| गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने SDM की पत्नी को लूट लिया। वह शॉप से दूध लेकर लौट रही थी, इतने में बदमाश आए और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। मामले में थाना इंदिरापुरम में FIR दर्ज कराई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

संजय सिंह फर्रुखाबाद में SDM हैं। उनकी पत्नी सुनीता सिंह अपने दो बेटों के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-9 में रहती हैं। सुनीता सिंह सोमवार सुबह 11:28 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर दुकान पर दूध लेने के लिए गई थीं। वे दूध लेकर लौट रही थीं। कि रास्ते में सेक्टर-9 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने बाइक सवार दो बदमाश आए। उनको घेर लिया। धक्का देकर सुनीता सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान वे जमीन पर गिर गईं। उनके हाथ से मोबाइल छूटकर दूर जाकर गिरा। बदमाश आराम से फरार हो गए। महज 2 सेकेंड में ये पूरी वारदात हुई।

CCTV में 2 बाइक सवार दिखे

सुनीता सिंह के बेटे पौरुष सिंह ने लूट की FIR दर्ज कराई है। ये पूरा घटनाक्रम आस-पास लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गया। इसमें दो बदमाश SDM की पत्नी को लूटते दिखाई दे रहे हैं। दोनों बदमाश पहचान छिपाने के लिए हेलमेट लगाए हुए थे। पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है।

चोर बने बाराती, दूल्हे के पिता को लगाई लाखों की चंपत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments